कंझावला: निहाल विहार पुलिस ने 1 देशी पिस्तौल के साथ आरोपी को दबोचा
थाना निहाल विहार की पेट्रोलिंग टीम ने एक आरोपी को 1 देशी पिस्तौल और 1 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी पहले 10 से अधिक आपराधिक मामलों में संलिप्त बताया गया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।