हज़ारीबाग: हूल दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक स्थित सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया नमन, DC व एसपी रहे मौजूद
हूल दिवस के अवसर पर रविवार को हज़ारीबाग़ उपायुक्त नैंसी सहाय व पुलिस अधीक्षक अरविंद सिंह ने पीडब्ल्यूडी चौक स्थित सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बलिदानों को याद किया। उपायुक्त ने कहा कि आदिवासी समाज, सभ्यता और अस्मिता के अस्तित्व की लड़ाई को लेकर सिद्धो कान्हू, चांद भैरव के योगदानों को हमेशा याद रखा जाएगा।