हज़ारीबाग: हजारीबाग के केबी.महिला कॉलेज में नए आपराधिक कानूनों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
के.बी. महिला कॉलेज में शनिवार को एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देश के नए आपराधिक कानूनों पर विस्तृत चर्चा की गई जो की 1 जुलाई से लागू होने वाला है । इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एसडीपीओ बरही सुरजीत कुमार और वरिष्ठ अधिवक्ता अमरनाथ मिश्रा ने भाग लिया। कार्यक्रम में शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी और छात्राएँ उपस्थित थीं।