गभाना: गभाना में खाद-बीज विक्रेताओं ने पॉस मशीनें काम न करने से खाद वितरण में आ रही समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया
गभाना में खाद-बीज विक्रेताओं ने पीओएस मशीनों के काम नहीं करने से यूरिया वितरण में आ रही परेशानी को लेकर मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले नौ दिनों से जिले में अधिकांश पीओएस मशीनें तकनीकी खामी के चलते बंद पड़ी हैं, जिससे किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है।