कोलायत: कोलायत थाना क्षेत्र में NH-11 के पास लक्ष्मण झूला के पास ट्रैक्टर पलटा, बिजली ठेकेदार कर्मी की मौत, एक घायल
NH 11 पर लक्ष्मण झूला के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बिजली ठेकेदार के एक कर्मी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। ट्रैक्टर NH 11 पर गुड़ा फांटा के निकट लक्ष्मण झूला क्षेत्र से गुजर रहा था।अचानक सड़क पर पशु आ जाने से चालक को जोरदार ब्रेक लगाए।