थाना मंडी पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले शातिर नशा तस्कर सोनू उर्फ शमशेर को सोमवार शाम 4:00 बजे मंडी परिसर के कूड़ाघर के पास से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। जिसके कब्जे से 110 ग्राम नाजायज चरस बरामद की गई है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।