बरेली: पशुपति विहार में हिस्ट्रीशीटर बसपा नेता ने युवक पर झोंका फायर, भाजपा का प्रचार करने पर किया जानलेवा हमला
थाना बारादरी क्षेत्र की पशुपति विहार कॉलोनी में सोमवार की रात फायरिंग हो गई। घटना से कॉलोनी में दहशत फैल गई। फायरिंग में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।पशुपति विहार कॉलोनी निवासी मोहम्मद फारूक ने बताया कि पहले वह तौफीक प्रधान के साथ बसपा में शामिल थे।