महोबा: कबरई के गहरा गांव के पास ई-रिक्शा पलटने से 4 माह की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत, मां हुई घायल
Mahoba, Mahoba | Mar 29, 2026 महोबा के लिलवाही गांव निवासी लालबाबू कि 35 वर्षीय पत्नी हिना अपने 4 माह कि मासूम बेटी मुस्कान, 13 वर्षीय बेटे अरमान और अपनी 15 वर्षीय भतीजी अंशु के साथ रविवार को ई रिक्शा में सवार होकर बघारी गांव से वापस अपने गांव लौट रही थी। तभी गहरा गांव के समीप तेज रफ्तार ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 4 माह कि मासूम बच्ची मुस्कान कि मौके पर ही मौत हो गई।