कटनी नगर: पडरिया ग्राम में 45 वर्षीय महिला के ऊपर आवारा मवेशी ने किया जानलेवा हमला महिला हुई गम्भीर रूप से घायल उपचार जारी
कटनी के दूर दराज इलाके अंतर्गत आने वाले पड़रिया ग्राम में 45 वर्षीय महिला के ऊपर आवारा मवेशी ने जानलेवा हमला कर दिया जिसके चलते महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई.इस हादसे में महिला के सिर में गम्भीर रूप से चोट आई हुई है,परिवार वालो के द्वारा महिला को कटनी जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है जहाँ महिला का उपचार डॉक्टरों के द्वारा किया जा रहा है।