कटनी नगर: मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर फॉरेस्टर प्लेग्राउंड में पत्रकार और प्रशासन के बीच क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कटनी शहर के फॉरेस्टर प्लेग्राउंड पर बुंदेली कामेंट्री के साथ पत्रकार 11 और प्रशासन 11 का क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिस पर कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद जिला पंचायत सीईओ शामिल हुए। बुंदेली कामेंट्री के साथ क्रिकेट मैच का आयोजन देखने बड़ी संख्या पर शहर के गणमान्य नागरिक ग्राउंड पहुंचे।