बीना: इंदिरा गांधी वार्ड में चोरों का तांडव, चाय-गुटखे की दुकान का ताला तोड़ नगदी और हजारों के सामान पर किया हाथ साफ़
Bina, Sagar | Jul 8, 2026 बुधवार सुबह करीब 9 बजे जब दुकानदार उदय राम अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। दुकान का ताला गायब था,और शटर खोलते ही अंदर का मंजर देखकर वे दंग रह गए। दुकान में रखी नगदी और हजारों रुपये के गुटखे के पैकेट गायब थे। चोरों ने बाजू वाली दुकान पर भी चोरी की कोशिश की, लेकिन वहां कामयाब नहीं हो सके।शिकायतकर्ता ने नई बस्ती पुलिस चौकी में शिकायत की है।