पंचकूला: सेक्टर 1 बीएंडआर कार्यालय के बाहर पीडब्ल्यूडी मकेनिकल वर्कर्स द्वारा वेतन न मिलने के चलते तीसरे दिन भी जारी रहा प्रदर्शन
सेक्टर 1 बीएंडआर कार्यालय के बाहर पीडब्ल्यूडी मकेनिकल वर्कर्स द्वारा वेतन न मिलने के चलते तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। यूनियन के राज्य महासचिव सन्दल राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा कौशल रोजगार के तहत लगे कर्मचारियों को लंबे समय से वेतन न मिलने के चलते यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है और जब तक वेतन नही मिलता तब तक यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।