पंचकूला: उपायुक्त डा. यश गर्ग की अध्यक्षता में लघु सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन किया, शिविर में 17 शिकायतें सामने आई
उपायुक्त डा. यश गर्ग की अध्यक्षता में लघु सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 17 शिकायतें आई, जिनमें से मौके पर कई शिकायतों का समाधान किया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाली शिकायतों का तय समय पर समाधान किया जाना चाहिए, ताकि सरकार द्वारा लगाए गए इन शिविरों का जिला के लोगों को भरपूर लाभ मिल सके ।