पंचकूला: हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा राज्य स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण में पहुंचे राज्यपाल हरियाणा
सेक्टर 5 में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा राज्य स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय पहुचे। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश भर के विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और महिला एवं बाल कल्याण मंत्री असीम गोयल भी मौजूद रहे।