गुण्डरदेही: नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के अर्जुन्दा आगमन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, बाजे-गाजे के साथ
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष डॉ . चरणदास महंत का आज गुरुवार को अर्जुन्दा के दौरे पर हैं जहाँ आतिश बाजी के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं नेताओं और पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया तत्पश्चात् जैन भवन अर्जुन्दा में कार्यकर्ता सम्मेलन में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए आने वाले चुनाव में तैयारियो को लेकर जोस भरा, अन्य नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा के राज में युवा महिला किसान सब परेशान हैं अभी खेती किसानी का दौर है और किसानों को सही मात्रा में खाद बीज भी नहीं मिल पा रहा है।