बीना: स्टेशन रोड शिव वार्ड में बारिश के चलते गिरी जर्जर मकान की दीवार, 4 पहिया वाहन हुआ क्षतिग्रस्त
Bina, Sagar | Jun 23, 2025 बीना में लगातार बारिश हो रही है वहीं बारिश के चलते सोमवार को स्टेशन रोड स्थित जर्जर हालत में पड़ा एक मकान की दीवार गिरने से नीचे रखा चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ लोग मकान के पास मौजूद थे वह बाल बाल बच गए नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।सूचना मिलते ही मौके पर डायल 100 नंबर आरक्षक रामकृष्ण योगी एवं पायलट अजय पहुंच गए।