हनुमानगढ़: जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन मेगा अभियान, 14-15 वर्ष की छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगाया गया नि:शुल्क टीका
जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिले में मंगलवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन मेगा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिलेभर के विद्यालयों में पहुंचकर 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की पात्र छात्राओं का टीकाकरण किया। इस दौरान वंचित बालिकाओं को भी चिन्हित कर वैक्सीन लगाई गई।