शामली: शामली के खानपुर तलवा माजरा निवासी युवक की गोहरपुर गांव में हत्या के मामले में वांछित ₹10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Apr 2, 2026 गुरूवार की शाम साढ़े 4 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि 25 मार्च को बाबरी क्षेत्र के गांव खानपुर तलवा माजरा निवासी अभि नाम के युवक की थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव गोहरपुर में हत्या हुई थी। हत्या की वारदात में वांछित ₹10 हजार के इनामी कंजरहेडी निवासी रजत को पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।