बागपत: लतीफपुर दत्तनगर के भूतपूर्व सैनिक ने भूमि की पैमाइश व रकबा पूरा कराने को लेकर तहसील बागपत के समाधान दिवस में की शिकायत
शनिवार की दोपहर करीब साढे 12 बजे ग्राम लतीफपुर दत्तनगर निवासी पूर्व सैनिक चंद्रपाल के मुताबिक उसकी कृषि भूमि के बराबर से गुजर रहे मुकारी मौजा की सडक है। जिस पर निर्माण कार्य करने के लिए मिट्टी डाली गई है। निर्माण कार्य के दौरान उसका रकबा कम हो गया है। उन्होंने इस संबंध में 18 मई 2026 को तहसीलदार बागपत को प्रार्थना पत्र दिया गया था।