बीकानेर: महिलाओं ने पानी की मांग को लेकर नया शहर टंकी पर किया हंगामा
बीकानेर में पानी की किल्लत को लेकर देर रात नया शहर क्षेत्र में महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। टेल क्षेत्र में पानी नहीं पहुंचने से परेशान महिलाएं नया शहर की टंकी पर पहुंचीं और जमकर हंगामा किया। नहरबंदी के चलते शहर में एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई की जा रही है, लेकिन अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश है। प्रशासन द्वारा टैंकरों की व्य