मुज़फ्फरनगर: झुग्गी-झोपड़ी में पहुंचा 'स्कूल चलो अभियान', मंत्री कपिलदेव अग्रवाल की पहल से सैकड़ों बच्चों का ऑन-द-स्पॉट दाखिला
मुजफ्फरनगर में “स्कूल चलो अभियान” के तहत राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने रुड़की रोड की झुग्गी बस्तियों का दौरा किया। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के लिए प्रेरित किया और अधिकारियों को तुरंत किताबें, बैग, जूते व ड्रेस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मौके पर सामग्री वितरित की गई। मंत्री की पहल से प्रभावित होकर सैकड़ों बच्चों ने स्कूल में दाखिला लिया।