खगौल: दानापुर में पशु तस्करी का खुलासा, 10 गाय-बछड़ों के साथ तस्कर गिरफ्तार
दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक पिकअप वाहन से 10 गाय और बछड़ों को बरामद किया। सभी पशुओं को वाहन में ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बक्सर जिले के डुमरांव निवासी मोहम्मद मिराज के रूप में हुई है। इस संबंध में मंगल