फिरोज़ाबाद: ककरऊ कोठी के पास तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकराकर डिवाइडर से टकराई, एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के ककरऊ कोठी के पास तेज रफ़्तार बाइक बिजली के पोल से टकरा कर डिवाइडर से टकराई है। हादसे बाइक सवार अजीत की मौत हुयी है जबकि करन नामक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसको इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है। बताया जाता है बाइक सवार दोनों लोग घर जा रहे थे। मोके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है।