फिरोज़ाबाद: जैन नगर खेड़ा से भगवान बाहुबली के मस्तकाभिषेक के लिए गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा
फ़िरोज़ाबाद शहर के जैन नगर खेड़ा से जैन भक्तो द्वारा गाजेबाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा छदामी लाल जैन मंदिर पहुंची जहाँ जैन मुनि आचार्य बसुनंदी महाराज के सानिध्य में भगवान बाहुबली का करीव 208 कलशो से मस्तकाभिषेक किया गया। इस दौरान जैन भक्त भगवान जिनेन्द्र देव की भक्ति में दुबकर झूमते नचाते नजर आये।