जबेरा: बवंडर का कहर पेट्रोल पंप की कैनोपी उड़ी,वेयर हाउस की चादरे हवा में बिखरी, कई गांव में भारी नुकसान
Jabera, Damoh | Jun 10, 2026 जबेरा तहसील अंतर्गत मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात्रि भीषण बवंडर और आंधी तूफान ने क्षेत्र में तबाही मचा दी ग्राम सिमरी जालम सिंह,चोपरा, डूमर बड़गांव सहित आसपास के गांव में कई पेड़ उखड़ गए मकान क्षतिग्रस्त हो गए बिजली पोल धराशाई हो गए। प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार की दोपहर 2 बजे का मीडिया कर्मी पहुंचे तो पेट्रोल पंप और वेयरहाउस में भारी नुकसान देखा।