चांद: भांड पिपरिया के खेल मैदान में अवैध अतिक्रमण की शिकायत, नगर परिषद अध्यक्ष से की गई
भांड पिपरिया के खेल मैदान में हो रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ गांव के युवकों ने नगर परिषद अध्यक्ष दान सिंह पटेल को ज्ञापन सौंपा। बुधवार शाम 6 बजे सौंपे गए इस ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है जिस पर तत्काल कार्रवाई की जाना चाहिए।