चांद: गोंदरा में अज्ञात कारणों से आग लगने से ढाई एकड़ फसल जलकर राख हुई
चांद थाना क्षेत्र के ग्राम गोंदरा में किसान शिवराम ठाकरे के खेत में आज अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे लगभग ढाई एकड़ फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई। पुलिस के मुताबिक आगजनी की यह घटना रविवार शाम 4 बजे हुई सूचना मिलते ही चांद की फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।