कांके: चुटिया थाना क्षेत्र में गृहरक्षक से चाकू के बल पर स्कूटी लूट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 6, 2026 चुटिया थाना क्षेत्र में गृहरक्षक से चाकू के बल पर स्कूटी लूट मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे सिटी एसपी पारस राणा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गृहरक्षक गणेश राम पर दो अज्ञात अपराधियों ने चाकू से हमला कर उनकी स्कूटी लूट ली थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई कर गुप्त सूचना के आधार पर दो आरोपी को गिरफ्तार किया।