नवादा में वज्रपात का कहर, 4 की मौत, 2 महिलाएं झुलसीं
नवादा में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है। नारदीगंज प्रखंड के सांगोवर गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग बारिश से बचने के लिए बरगद के पेड़ के नीचे शरण लिए हुए थे, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिर गई और यह बड़ा हादसा हो गया।