मलिहाबाद: मलिहाबाद विधायक जयदेवी कौशल ने अपने आवास पर सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों से बात कर दिए दिशा निर्देश
मलिहाबाद विधायक जयदेवी कौशल के द्वारा रविवार को अपने आवास पर आए हुए लोगों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान उन्होंने कुछ समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल फोन कर दिशा निर्देश दिए और उन समस्याओं के निस्तारण को लेकर प्रयास किया। इसी के साथ अन्य समस्याओं के निस्तारण को लेकर भी आए हुए लोगों को आश्वासन दिया।