झालरापाटन: झालावाड़ सदर थाना पुलिस ने सिंघानिया गांव से कबाड़ी से लूट के आरोपी शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार, राशि बरामद
झालावाड़ सदर थाना पुलिस ने कबाड़ी से लूटपाट के मामले में एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी त्रिलोक गोस्वामी सिंघानिया गांव से पकड़ा गया और उसके पास से लूटी गई राशि बरामद कर ली गई है। पकड़ा गया बदमाश थाना सदर झालावाड़ के टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल था।