इटावा: जिला कारागार में महाशिवरात्रि के अवसर पर 256 पुरुष व 38 महिला बन्दियों ने व्रत रख किया रुद्राभिषेक
Etawah, Etawah | Mar 8, 2024 आज शुक्रवार को इटावा जिला कारागार में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, 256 पुरुष व 38 महिला बंदियों ने व्रत रखा। जिसके बाद सभी ने जेल के अंदर ही रुद्राभिषेक किया। वही जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह भदौरिया के द्वारा व्रत रखें, सभी बन्दियों के लिए फलहार की व्यवस्था की गई।