मेरठ: कंकरखेड़ा में शादी में ताबड़तोड़ फायरिंग से मजदूर की मौत, छत से देख रहा था शादी का जश्न, परिवार में मचा कोहराम
Meerut, Meerut | Apr 30, 2026 मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब बारात लौटने के जश्न के दौरान की गई हर्ष फायरिंग ने एक युवक की जान ले ली। छत पर खड़े होकर आतिशबाजी देख रहे मजदूर को गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दूल्हा-दुल्हन समेत पूरा परिवार फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है