सहारनपुर: थाना सदर बाजार पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में दो शातिर अभियुक्तों को क्षेत्र से गिरफ्तार किया, मोटरसाइकिल बरामद
थाना सदर बाजार पर दर्ज वाहन चोरी के मामले में दो वांछित अभियुक्त शावेज और अजय को गुरुवार शाम 5:00 बजे न्यू आवास विकास के पास रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गई मो0सा0 स्पलैण्डर प्लस बरामद हुई। दोनों के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।