लखनऊ कमिश्नरेट के उत्तरी जोन स्थित इटौंजा थाने में अहमदपुर खेड़ा निवासी बुजुर्ग रामौतार के मामले को लेकर पहुंचे भाजपा नामित सभासद ने पुलिसकर्मियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। सभासद का कहना है कि एक सिपाही ने उनसे अभद्र भाषा में बात की और बिना पैसे के पीड़ितों की सुनवाई न होने की बात कही।