जलालाबाद: जलालाबाद के माँ रेणुका पेट्रोल पंप के सामने अनियंत्रित कर डिवाइडर पर चढ़ी पांच लोग घायल
शाहजहांपुर जनपद के सरैया मोड़ के पास मां रेणुका पेट्रोल पंप के सामने ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई,जिससे कार में बैठे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार डिवाइडर से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर में भर्ती कराया है