जलालाबाद: थाना जलालाबाद परिसर में नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस संपन्न
शाहजहांपुर जनपद के थाना परिसर जलालाबाद में आज चुनावी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता नायब तहसीलदार रोहित कटियार ने की। आज नायब तहसीलदार रोहित कटियार एवं थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुना और अधीनस्थों को एक सप्ताह के अंदर समस्या निस्तारण के निर्देश दिए।