जलालाबाद: ग्राम पलरई में ग्राम वाणी के बैनर के तले कृषक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
शाहजहांपुर जनपद विकासखंड जलालाबाद के ग्राम पंचायत पलरई में आज ग्राम वाणी, एवं ई क़ो संस्था द्वारा कृषक जागरूकता की एक मीटिंग का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान शाहरुन खान ने की. ग्राम वाणी के डायरेक्टर सुल्तान अहमद ने ग्राम वाणी के माध्यम से किसानों को जागरूक करने की तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी दी। फसलों को कैसे सुरक्षित रखें जानकारी दी।