जलालाबाद: गांव गुरुगवा में चक मार्ग में दीवार उठाकर महिला के घर का रास्ता किया बंद थाने में की शिकायत
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र गांव गुरुगवा निवासी महिला सुनीता पत्नी पारस ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया गांव के किनारे खेत में उन्होंने अपना मकान बनाया है। जिसमें वह रह रही है।उनके घर को जाने के लिए सरकारी चक मार्ग है।सरकारी चक मार्ग परराकेश ने कब्जा करके दीवार उठा दी और उनके घर को जाने वाला रास्ता बंद कर दिया है।।