नामकुम: रांची-टाटा रोड पर मवेशियों की हड्डी से लदा ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार
Namkum, Ranchi | May 13, 2026 रांची-टाटा रोड पर मवेशियों की हड्डी लदा ट्रक जब्त किया गया है और चालक को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार देर रात करीब दस बजे मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची-टाटा रोड पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली, जिसमें मवेशियों की हड्डियां लदी हुई पाई गईं