डेहरी: अवैध शराब के विरुद्ध तिलौथू-इंद्रपुरी में छापेमारी के दौरान अवैध शराब के 2 धंधेबाज गिरफ्तार ,शराब की खेप भी बरामद
Dehri, Rohtas | Feb 23, 2024 रोहतास के एसपी विनीत कुमार ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान के दौरान तिलौथू व इंद्रपुरी इलाके से दो शराब के धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है । छापेमारी के क्रम में निर्मल कुमार पिता मुंद्रिका राम महाराजगंज तिलौथू को10 लीटर व संतोष कुमार पिता नथुनी चौधरी को कमरनगंज 25 लीटर देसी शराब के साथ इंद्रपुरी से अरेस्ट किया गया है।