बागपत पुलिस ने मंगलवार शाम करीब 5 बजे बताया कि मवीकलां निवासी 1 आरोपी को खेकड़ा पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी इरफान पुत्र साबिर निवासी मवीकलां के कब्जे से चोरी की हुई 1 बाईक व 1 अवैध चाकू बरामद हुआ है। आरोपी के विरुद्ध चोरी व आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।