घोसी: दादनपुर में बिजली की शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, नकदी सहित लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ राख
घोसी कोतवाली क्षेत्र के दादनपुर स्थित घोसी मझवारा मार्ग पर नहर किनारे स्थित मिठाई की दुकान में बिजली के शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। दुकान स्वामी शिवचंद ने बताया कि दुकान के काउंटर में रखे नगदी 4500 रुपये व लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।आग लगने की सूचना दुकानदार ने कोतवाली पुलिस को राजस्व विभाग को दिया है।