लातेहार: ABVP के झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने रा०प्रा०वि० दुगिला के बच्चों को बैग वितरित किए
राजकीय प्राथमिक विद्यालय दुगिला में अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के झारखण्ड प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमलेश उराँव के द्वारा मंगलवार की दोपहर साढ़े बारह बजे बच्चों के बीच बैग का वितरण किया गया।इस दौरान कमलेश उराँव ने बताया कि सुदूरवर्ती गाँव के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना बेहतर कार्य है।