शिवपुरी इलाके में गंगा नदी में दिल्ली से आए दो युवक नदी की तेज प्रवाह में बह गए। एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया लेकिन कुछ सुराग शाम तक नहीं लग पाया। एसडीआरएफ इंस्पेक्टर कवींद्र से सजवाण के मुताबिक आकाश पुत्र इंद्रपाल और संदीप पुत्र गणेश दिल्ली निवासी हैं और ये यहां पर अपने अन्य दोस्तों के साथ घूमने आए थे।