जबलपुर: 16 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म, MP बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट किया घोषित, छात्राओं ने फिर मारी बाजी!
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में इस बार कुल 16 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया। 10वीं में करीब 9.09 लाख और 12वीं में लगभग 6.97 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जिनके परिणाम आज 15 अप्रैल 2026 को घोषित किया गया, भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने किया टॉप! नियमित छात्रों का पास प्रतिशत 76.01 % रहा