गोरखपुर: 13 मार्च को जिले में 3325 स्थानों पर होगा होलिका दहन, पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद
जिले में होली पर्व के मद्देनजर पुलिस पूरी तरीके से मुस्तैद है। इसी क्रम में 13 मार्च को 3325 स्थान पर जिले में होलिका दहन किया जाएगा। पुलिस और प्रशासन संयुक्त रूप से लोगों से सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील कर रही है। संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया गया है जहां पर होलिका दहन के दौरान पूर्व में विवाद हुए थे। ऐसे जगह पर पुलिस की विशेष निगरानी है।