भीलवाड़ा: मांडलगढ़ में खेत से घर जा रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान बुजुर्ग ने तोड़ा दम
मांडलगढ़ में रविवार शाम खेत से पैदल कृषि कार्य कर घर लौट रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी।हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया,जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाते हुए मांडलगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी।