कटंगी: बोपली में बिजली के ट्रांसफार्मर से तेल की चोरी, विभाग ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई, सीसीटीवी में संदिग्ध कार कैद
कटंगी तहसील क्षेत्र के ग्राम बोपली से चोरी की अजीबो-गरीब घटना प्रकाश में आई है। बोपली गांव में लग्जरी कार से आए अज्ञात लोगों के द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर बिजली के ट्रांसफार्मर से ऑयल की चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। चोरी की यह वारदात 24 अप्रैल की रात्रि की है। 25 अप्रैल को सहायक अभियंता ने थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई है