चौरीचौरा: स्कूटी और स्कॉर्पियो की टक्कर में एक व्यक्ति की हुई मौत, मां गंभीर घायल
गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। राजधानी शाहिद अब्दुल्ला टोला के पास स्कूटी और स्कॉर्पियो की टक्कर में युवक फिरोज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसकी मां बदरू निशा (65 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं।यह घटना मंगलवार को हुई। फिरोज अपनी मां बदरू निशा को शाहिद अब्दुल्ला टोला से राजधानी चौराहे पर जा रहे थे।